गिरडीह, सितम्बर 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना कांड संख्या 248/2025 से जुड़े एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार की अदालत में धर्मदेव राणा उर्फ बबलू राणा की ओर से दायर क्रिमिनल अपील संख्या 608/2026 पर सुनवाई हुई। निचली अदालत से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद अपीलकर्ता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

मुखिया पर आरोप कोर्ट ने आदेश में कहा है कि यह केस जरमुन्ने पूर्वी पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी द्वारा दर्ज कराया गया है। इसमें एक ठेकेदार पर गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है जबकि ठेकेदार का आरोप है कि मुखिया बिना कमीशन लिए पैसे रिलीज नहीं करती हैं।

निर्णय और निर्देश कोर्ट ने कहा यह मुखिया द्वारा पद के दुरुपयोग और एससी/एसटी समुदाय के सदस्य के रूप में स्टेटस के दुरुपयोग का मामला प्रतीत ह...