कटिहार, मई 7 -- समेली, एक संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र की मलहरिया पंचायत के मुखिया राजकुमार भारती पर गुरुवार को कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पंचायत के वार्ड सदस्य बबलू मंडल पर हवाई फायरिंग करने तथा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर मुखिया ने पोठिया थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मुखिया राजकुमार भारती ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वे पंचायत क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान वे वार्ड संख्या तीन पहुंचे, जहां पहले से मौजूद वार्ड सदस्य बबलू मंडल ने उन पर अचानक हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मुखिया पर जानलेवा हमला, वार्ड सदस्य ने धारदार हथियार से किया वार आरोप है कि आरोपी ने पहले हवाई फायरिंग की और उसके बाद जातिसूचक गालियां द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.