मुखिया पर गोली चलाने के आरोपी के घर चस्पा हुआ इश्तेहार
गोड्डा, सितम्बर 6 -- पोड़ैयाहाट के मुखिया अनुपम भगत पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 75/26 के तहत थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस अवर निरीक्षक एम कुमार ने ओमवार गांव निवासी अभियुक्त संजय साह के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला कराया। इसके साथ ही गांव के चौराहे और बाजार में भी इश्तेहार चस्पा कर आम लोगों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चस्पा किया गया। बताया गया कि मुखिया अनुपम भगत पर गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामले में संजय साह को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से आरोपी पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.