भागलपुर, अप्रैल 2 -- गोराडीह प्रखंड के अगरपुर पंचायत के उपमुखिया प्रकाश चौधरी ने मुखिया पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए विभिन्न अधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पंचायत के विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी, ग्रामसभा में मनमानी, योजनाओं की राशि के भुगतान सहित कई आरोप लगाए हैं। जिसको लेकर पूर्व में बीडीओ द्वारा मुखिया से स्पष्टीकरण भी पूछा गया था। वहीं मुखिया रहनुमा खातून ने बताया कि कभी भी मेरे घर पर ग्राम सभा की बैठक नहीं की गई है। पहले पंचायत भवन नहीं रहने के कारण गरोहोतिया हाट पर बैठक की जाती थी, लेकिन जब से पंचायत भवन बना है तब से उसी में बैठक की जाती है। मुझपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.