मुखिया पति पर हथियार के बट से वार
पूर्णिया, जून 6 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सोनी सिंह के पति दौलत सिंह पर शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उन पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली मिसफायर हो जाने से उनकी जान बच गई। इसके बाद अपराधियों ने हथियार के बट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दौलत सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपने घर से बाइक पर सवार होकर पंचायत के कदवाबासा गांव किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान महेशपुरा के समीप तीन अज्ञात बदमाशों ने रस्सी बांधकर सड़क को घेर रखा था और उनकी बाइक गिराने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने समय रहते बाइक रोक ली। यह भी पढ़ें- माधोपुर मुखिया के परिवारजनों पर जानलेवा हमलाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.