छपरा, अप्रैल 5 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड की लेजुआर पंचायत के मुखिया पति व समाजसेवी ध्रुवदेव गुप्ता ने मारपीट की घटना को लेकर दाउदपुर थाना में आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार देर शाम श्राद्ध कार्यक्रम से लौटने के दौरान रास्ते में एक बुजुर्ग के साथ हो रही मारपीट को रोकने पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए एकमा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर पूर्व के एक न्यायालयी मामले को वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। इधर, पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.