घाटशिला, अप्रैल 2 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत की मुखिया राधि मुर्मू के पति सह राजनगर बीटीएम जीत वाहन मुर्मू (45) की मंगलवार शाम मृत्यु हो गई। मुखिया पति का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चल रहा था। उन्हें बारीपदा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए उनको मंगलवार शाम जमशेदपुर ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया। मुखिया पति जीत वाहन मुर्मू की मृत्यु की खबर के बाद पाथरा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। मुखिया संघ में मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू, भूतिया के मुखिया विधानचंद्र मांडी, दानगी सोरेन, लक्ष्मीराम मुर्मू, डोमा नायक, झूमा नायक, सुधीर मुंडा, सुलेखा सिंह,रामचंद्र मुर्मू समेत अन्य लोगों ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.