लातेहार, दिसम्बर 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मोरवाईकला के मुखिया आशीष कुमार सिंह ने सरकार के द्वारा प्रदत्त 30 गरीब असहाय वृद्धों के बीच रविवार को कम्बल वितरण किया। कम्बल मिलने से ठंड से उन वृद्धों को काफी राहत मिली। उक्त वृद्ध ठंड से ठिठुर रहे थे। मुखिया आशीष सिंह ने बताया कि नौ वार्ड के सदस्यों को भी 90 कम्बल गरीब असहाय वृद्धों को बांटने के लिए दिया गया है। वार्ड सदस्यों को जल्द कम्बल वितरण करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जितने असहाय वृद्धों की संख्या है, उसके अनुरूप कम्बल कम पड़ गया है। कम से कम 500 कम्बल की आवश्यकता है। प्रखण्ड कार्यालय से 132 कम्बल मुहैया कराया गया है। कम्बल बांटने के दौरान कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.