आरा, फरवरी 16 -- पीरो, संवाद सूत्र प्रखंड की एयार पंचायत में मुखिया दरवी देवी ने स्वच्छता कर्मियों के साथ पंचायत स्तरीय अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वच्छता को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। बीडीओ अशोक कुमार ने बैठक में उपस्थित पंचायत स्तरीय सरकारी सेवकों और अधिकारियों को समय पर पंचायत भवन आने और काम को निपटाने का संदेश दिया। बैठक का संचालन मुखिया प्रतिनिधि श्रीनाथ प्रसाद ने किया। मुखिया ने कहा कि पंचायत स्तरीय अधिकारी और कर्मी समय पर नहीं आते है तो काम में परेशानी होती है और लोगों को थक-हारकर पीरो जाना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...