पलामू, मई 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत भवन में मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को बच्चों के ड्रापआउट की समीक्षा को लेकर लेकर क्षेत्र के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। इसमें पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर शिल्पा सिंह व गांधी फेलो चक्रधर साहू की मौजूदगी के साथ सक्रिय भूमिका में रहे। पंचायत के सभी विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों के ड्रापआउट की समीक्षा की गई। सभी प्रधानाध्यापकों ने डहर एप से तैयार शिशु पंजी व तदनुसार विद्यालय में किए गए नामांकन व कक्षा प्रोन्नति के आधार पर लिखित रूप में घोषणा की गई कि उनके पोषक क्षेत्र में कोई भी बच्चा ड्रापआउट नहीं है। समीक्षा के उपरांत मुखिया ने रजवाडीह पंचायत को जीरो ड्रापआउट पंचायत घोषित किया। यह भी प...