पलामू, मई 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह ग्राम पंचायत भवन में मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बच्चों के ड्रापआउट को लेकर पंचायत के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर शिल्पा सिंह व गांधी फेलो चक्रधर साहू की मौजूदगी के साथ सक्रिय भूमिका रही।
बैठक का उद्देश्य बैठक में पंचायत के सभी विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों के ड्रापआउट की समीक्षा की गई। सभी प्रधानाध्यापकों के द्वारा डहर एप से तैयार शिशु पंजी व तदनुसार विद्यालय में किये गए नामांकन व कक्षा प्रोन्नति के आधार पर लिखित रूप में घोषणा की गई कि उनके पोषक क्षेत्र में कोई भी बच्चा ड्रापआउट नहीं है। समीक्षोपरांत मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने रजवाडीह पंचायत को जीरो ड्रापआउट पंचायत घोषित किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.