लातेहार, जून 7 -- बेतला, प्रतिनिधि। केचकी पंचायत के ग्राम कंचनपुर निवासी संजय सिंह के मचान से शनिवार को पकड़कर ले जा रहे कोबरा सांप को मुखिया बुद्धेश्वर सिंह और उनके सहयोगियों ने न सिर्फ उसे मुक्त कराया, बल्कि गुंगरु जंगल में छोड़वाकर उसकी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक उस गांव के किसान संजय सिंह ने शनिवार को घर के पास खेत के मचान में कोबरा देख शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे बिफन नामक दलित ने कोबरे को पकड़कर बोरी में बंद ले जाने लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया को दी। मुखिया ने कोबरे को पास के गुंगरु जंगल में छोड़वा दिया। यह भी पढ़ें- जिस सांप ने काटा, उसे डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, देखने वालों में मच गया हड़कंप इस दौरान किसान संजय सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...