घाटशिला, मार्च 16 -- बहरागोड़ा। मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय में दो कमरा का भवन निर्माण कार्य हो रहा है। रविवार को अचानक मुखिया राम मुर्मू निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य को घटिया देखते हुए काम को बंद करवा दिया। मौके पर मुखिया राम मुर्मू ने कहा कि मानुषमुड़िया उच्च विद्यालय में दो कमरे का निर्माण किया जा रहा है न ही सूचना पट्ट लगाया गया, न ही शिलान्यास किया गया। यहां चल रहे कार्य में लोकल सरिया लगाया जा रहा है। इसलिए कार्य को बंद करने का निर्देश भी दिया गया। विभाग के जेई को सूचना दिया कि जब तक शिलान्यास नहीं किया जायेगा और सूचना पट्ट नहीं लगेगा, तब तक काम बंद‌ रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...