मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- साहेबगंज। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुही खान में सोमवार को वार्षिक बाल मेला, स्पोर्ट्स मीट एवं शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी हुई। सपोर्ट टू प्री प्राइमरी के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया जितेंद्र कुमार भगत ने की। प्रधानाध्यापक सूरज कुमार ने बताया कि 20 बच्चों के बीच मुखिया ने पोशाक और टाई-बेल्ट का वितरण किया। ए ग्रेड लाने वाले बच्चों को मेडल और कलम देकर पुरस्कृत किया गया। उधर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मधुबनी में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पार्षद अर्चना कुमारी, मो. हलीम, प्रशांत कुमार, मो. अकमल, रूबी सिंह, सुनीता देवी, राकेश कुमार, शाहिना बेगम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...