जमुई, मार्च 8 -- चकाई। निज प्रतिनिधि प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत के पंचायत सचिव की मनमानीपूर्ण कार्यशैली के कारण विकास कार्यों में गतिरोध उत्पन्न हो रहा है।इसको लेकर पंचायत के मुखिया बुधो रजक ने बीडीओ मनीष आनंद को शिकायती आवेदन देकर पंचायत सचिव शंकर कुमार को पंचायत से स्थानांतरित करने की मांग की है। आवेदन में मुखिया ने कहा है कि पंचायत सचिव शंकर कुमार की अनुपस्थिति के कारण पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पंचायत सचिव अक्सर पंचायत कार्यालय से नदारद रहते हैं, जिससे आम जनता को अपने जरूरी कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है। जब भी उनसे कार्य को लेकर बात की जाती है तो वे न केवल बहानेबाजी करते हैं बल्कि अभद्र व्यवहार भी करते हैं। मुखिया ने बीडीओ से विकास कार्यों की सुचारू गति बनाए रखने के लिए उक्त पंचायत सचिव का स्थानांतरण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.