रामगढ़, अप्रैल 17 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बुनियादी विद्यालय चुंबा में शुक्रवार को विद्यालय के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बड़का चुंबा पंचायत के मुखिया राजेंद्र कुमार प्रसाद उर्फ राजू महतो, पंसस मनोज महतो, गुंजन देवी और वार्ड सदसयों ने छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया। विद्यालय के कक्षा एक और दो के 26 बच्चों के बीच पोशाक और कक्षा 8 के बच्चों के बीच बोर्ड परीक्षा परिणाम वितरण किया गया। बच्चों को निशुल्क पुस्तक भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य प्रियंका देवी, मुसर्रत परवीन, भीम प्रजापति, सुदामा करमाली, जोगिंदर रजक, अरुण गोस्वामी, प्रधानाध्यापक विजय झा, विशु करमाली, नजीर हुसैन आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.