हजारीबाग, मई 18 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के धनवार पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने आमलोगों को पेंशन के नाम पर हो रही ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। बताया कि धनवार पंचायत में 925 लाभुकों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा हैं। पिछले वर्ष सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सौ से अधिक लाभुकों का पेंशन स्वीकृत हुआ है। वैसे लाभुकों से बिचौलिए संपर्क कर उनसे पैसे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उनसे की है। मुखिया ने लोगों से कहा कि पेंशन योजना के लाभ के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...