लोहरदगा, मार्च 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा किस्को प्रखंड के देवदरिया ग्राम पंचायत के मुखिया कामिल तोपनो ने प्रखंड विकास अधिकारी किस्को को लिखित शिकायत सौंपी है। जिसमें पंचायत सचिव दिवाकर उरांव पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।मुखिया ने बताया कि पंचायत सचिव उनके किसी भी बात को नहीं मानते। पंचायत सचिव पुरानी मरम्मत का रिकार्ड खोलने से इनकार करते हैं। आवास योजना के लाभार्थियों को जानकारी नहीं देते।कुछ लोग अपनी मर्जी से वन भूमि, गैर-मजरुआ या निजी जमीन पर मकान बना रहे हैं।सचिव खुद जाकर लाभार्थियों से रिश्वत (जियो टैग के नाम पर) ले रहे हैं। आवास निर्माण की मंजूरी दी गई थी, लेकिन सचिव लाभार्थी का सत्यापन या काम की जानकारी नहीं दे रहे।मुखिया ने लिखा है कि पंचायत सचिव दिवाकर उरांव के कारण वे तंग आ चुके हैं। पंचायत का काम सुचारु रूप से नहीं हो पा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.