मुखिया ने निर्माणाधीन शौचालय का लिया जायजा
बोकारो, जून 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बुंडू पंचायत के आदिवासी बाहुल्य पूरनापानी गांव में स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में निर्माणाधीन शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा शनिवार को पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने लिया। विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण जंगल-झाड़ी में शौच करने के लिए विवश होना पड़ रहा था। शौचालय का निर्माण हो जाने के बाद विद्यार्थियों को शौच करने के लिए इधर उधर नही जाना पड़ेगा। मुखिया ने शौचालय निर्माण के लाभुक समिति को जल्द से जल्द शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.