बोकारो, अप्रैल 29 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत के मुखिया बासूदेव रजवार ने पंचायत में गहराए जन संकट को लेकर आंदोलन पर उतरने की चेतावनी दिया। मामलें पर बुधवार को प्रेस बयान जारी करते हुए मुखिया ने कहा कि बिजुलिया में जल मीनार से विगत एक माह से जलापूर्ति बंद है। वही सिंदूरपेटी गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर उन्नत ग्राम योजना के अंतर्गत विकास कार्यों में भारी अनियमितता और घोटाले को लेकर अब तक जिला प्रशासन की ओर जांच नही होने को लेकर नाराजगी जताया। कहा कि इस भीषण गर्मी में जल संकट से पंचायत के 15 सौ से अधिक घरों के बीच मुश्किलें बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...