चतरा, अप्रैल 30 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित हाई स्कूल मड़वा में मुखिया राजेश कुमार साव द्वारा विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग, किताबें एवं कॉपियां दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया राजेश कुमार साव ने कहा कि बच्चों के शिक्षा स्तर को सुदृढ़ करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में यह एक छोटा प्रयास है। उन्होंने कहा कि पंचायत का प्रत्येक बच्चा शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर बने, यही उनका संकल्प है। इस दौरान स्कूल के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा। मुखिया ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लि...