दुमका, जनवरी 9 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के हथियापाथर पंचायत भवन में मुखिया शारदा मरांडी ने गुरुवार को 49 गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कई दिनों से बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए, मुखिया सारदा मारण्डी ने जरूरतमंद और असहाय लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन परिसर में किया गया, जहां कतारबद्ध होकर आए वृद्धों के चेहरों पर राहत की मुस्कान देखी गई। मुखिया शारदा मरांडी ने इस मौके पर कहा कि गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत का कोई भी व्यक्ति इस कड़ाके की ठंड में संसाधनों के अभाव में परेशान नहीं होगा और भविष्य में भी ऐसे लोक कल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर पंचायत सचिव सुरज कुमार, मोबोलाइजर आशीष कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.