चाईबासा, अप्रैल 7 -- चाईबासा। सदर प्रखंड के नरसंडा पंचायत के मुखिया श्रीराम सुंडी ने पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का पंचायत के पंचायत सचिव के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले प्रथम किस्त की राशि के अनुरूप किए गए कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लाभुकों को जल्द से जल्द प्रथम किस्त के राशि के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि पंचायत में 43 लाभुकों का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...