मुखिया ने किया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन
चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत के द्वारपारम गांव में मुखिया जंगल सिंह गागराई ने 63 केवीए का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। बतातें चलें कि वज्रपात के दौरान 10 पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसके बाद गांव के ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। मुखिया जंगल सिंह गागराई क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान उन्हें ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुखिया ने विद्युत विभाग से संपर्क की और ट्रांसफार्मर की मरम्मती कराई। इसके बाद गुरुवार को ट्रांसफार्मर को लगा दिया गया। गांव में ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर हीरावती देवी, मुंडा साएबु प्रधान, ध्यान प्रधान, मोनिका देवी, रंजीता प्रधान आदि ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.