चतरा, जनवरी 4 -- बढ़ते ठंड को देखते हुए सिंघानी पंचायत की मुखिया राधिका देवी ने शनिवार को पत्थलगड्डा एवं सिंघानी गांव के विभिन्न मुहल्ले वासियों के बीच नि:शुल्क कंबल वितरण किया। मुखिया ने बताया कि सिंघानी के सिनपुर टोला, पांडेयतरी टोला, हरिजन टोला, मुस्लिम टोला सहित पत्थलगड्डा के दानापुर, गुंजरीगेट व अन्य मुहल्ले में असहाय तथा वृद्धों के बीच दर्जनों कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर सभी वार्डों में वार्ड सदस्य व अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो11- वृद्धों के बीच कंबल वितरण करती सिंघानी मुखिया राधिका देवी व अन्य लोग कुंदा प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कुंदा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से गरीब एवं असहाय जरूरतमंदों के बीच लगभग 50 कंबलों का वितरण किया गया। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.