मुखिया ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
सिमडेगा, जून 19 -- बानो, प्रतिनिधि। कानारोवां पंचायत की मुखिया मिंसी लीना तिर्की ने गुरुवार को पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से चलता पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। मौके पर मुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित बच्चों से बातचीत कर उनके अक्षर ज्ञान की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में कानारोवां बरबेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र स्थित कानारोवां उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त नर्स एवं स्वास्थ्य सहिया द्वारा बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। मुखिया ने स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। - यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया अन्नप्राशन दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.