मुखिया ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, पति पर मारपीट व सरकारी कार्यों में बाधा का आरोप
गढ़वा, जून 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। वनसानी पंचायत की निर्वाचित मुखिया लाइची देवी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने पति राजेश्वर राम पर लगातार घरेलू हिंसा, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और मुखिया के रूप में सरकारी दायित्वों के निर्वहन में बाधा पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पति उन्हें पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय और सरकारी बैठकों में जाने से रोकते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। आवेदन में मुखिया ने बताया कि कई बार उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया और असुरक्षित परिस्थितियों में रहने को मजबूर होना पड़ा। उनका आरोप है कि पति जान से मारने की धमकी भी देते हैं और धारदार वस्तु दिखाकर भय का माहौल बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में किराए के मकान में रहने के दौरान भी उनके साथ मारपीट की घटनाएं हुई थीं।मुखिया ने स्थानीय था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.