गिरडीह, जून 17 -- डुमरी, प्रतिनिधि। रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 से 18 जून तक आयोजित व्यापार कृषि मेला के पहले दिन गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित किसानों ने भाग लिया। इस दौरान डुमरी प्रखंड के जामतारा पंचायत के मुखिया खेमलाल महतो को जिले के उत्कृष्ट किसान के रूप में सम्मानित किया गया। मेले में उन्हें उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद खेमलाल महतो ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए बीटीएम मुकेश कुमार और एटीएम प्रवीण कुमार का सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं तथा क्षेत्र, राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कहा कि सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभ...