रांची, नवम्बर 17 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की हेसाडीह पंचायत के मुखिया प्रताप सिंह मुंडा के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म में सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो उनके घर पहुंचे। उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात की। ज्ञात हो कि मुखिया प्रताप सिंह मुंडा का निधन सात नवंबर को हुआ था। मौके पर पार्टी के जयपाल सिंह, सिल्ली प्रमुख जीतेंद्र बड़ाइक, चितरंजन महतो, श्याम महतो, रमेश सिंह मुंडा, रमेश महतो और क्षेत्रमोहन सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.