मुखिया को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से किया सम्मानित
हजारीबाग, अप्रैल 25 -- बडकागांव, प्रतिनिधि। रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गरिमामयी उपस्थित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। जिसमें बड़कागांव प्रखंड के नापोखुर्द पंचायत के मुखिया गणेश साव एवं पंचायत सचिव श्वेता कुमारी को संयुक्त रूप से ग्रामीण विकास विभाग मंत्री दीपिका पांडेय द्वारा उत्कृष्ट पंचायत का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान गणेश साव को 10 लाख राशि का चेक दिया गया। बताते चलें कि पंचायत उन्नति सूचकांक एवं ग्राम सभा श्रेणी में बेहतर स्कोर करने पर नापोखुर्द का हजारीबाग जिला भर में बेहतर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की, स्वास्थ्य मंत्री इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.