रामगढ़, मार्च 24 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ख पंचायत की मुखिया उषा देवी को स्वस्थ्य गांव के कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। मुखिया प्रतिनिधि महादेव महली ने बताया हजारीबाग में सोमवार को उतरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तर पर आयोजित मुखिया का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुखिया उषा देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय उपस्थित थी। इसके लिए पंचायत के लोगों ने मुखिया को बधाई दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...