चतरा, अप्रैल 27 -- लगाया गया सीमेंट का बेंच पत्थलगड्डा । सिंघानी पंचायत की मुखिया राधिका देवी के सौजन्य से पंचायत के विभिन्न चौक-चौराहों पर आरसीसी गार्डेन बेंच लगाया जा रहा है। चौंक चौराहों पर इसके लग जाने से लोग अब जमीन पर नहीं बैठकर बेंच में बैठ रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगने से लोगों ने राहत महसूस की है। मालूम हो कि 15वें वित्त से मुखिया के नेतृत्व में लालू खेल मैदान सिंघानी, गांधी चौक पत्थलगड्डा, सिंघानी के मुस्लिम मोहल्ला, पत्थलगड्डा के दानापुर,सिंघानी के सीनपुर टोला, हरिजन टोला सहित दर्जनों चौराहों पर सीमेंट नुमा बेंच लगाई गई है जिससे लोग आपस में बैठकर बात करें इसके अलावा किसी का आने का इंतजार, बैठकर करने में भी सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- 7.73 लाख की सीसी और इंटरलांकिंग का किया उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.