गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र की कोरवाडीह पंचायत के मुखिया सह झामुमो के जिला सचिव शरीफ अंसारी और उनके परिवार के अन्य लोगों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोरवडीह गांव निवासी सह शिक्षक करामत अंसारी, शुहेल अंसारी और रजी अहमद शामिल हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि मुखिया के द्वारा मारपीट कर जानलेवा हमला के प्रयास करने के मामले में थाने में आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की गई। जांच के बाद आरोपी शिक्षक करामत अंसारी, शुहेल अंसारी और रजी अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...