मधेपुरा, जून 9 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र प्रखंड के जिरवा मधैली ग्राम पंचायत के वर्तमान मुखिया राधेश्याम शर्मा के साथ कस्तूरबा विद्यालय परिसर में सरकारी कार्य के दौरान मारपीट और 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मुखिया ने थाना और प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटना का विवरण कस्तूरबा विद्यालय कैंपस के पुराने कमरों की मरम्मत, डेंटिंग-पेंटिंग और ग्रिल ठीक करने के कार्य के दौरान यह घटना हुई। बीडीओ के निर्देश पर मुखिया राधेश्याम शर्मा गत छह जून को पंचायत की राशि से ग्रिल मिस्त्री और सफाई मजदूरों के साथ वे काम करवा रहे थे। इसी दौरान मधैली बाजार केकुछ बदमाश एक चार पहिया वाहन से वहां पहुंचे। मुखिया ने आरोप लगाया कि गाड़ी से उतरते ही उनलोगों ने गाली- गलोज शुरू कर दी। कुछ बदमाशों के हाथ में कट्टा और कुछ...