गढ़वा, दिसम्बर 29 -- धुरकी। थाना अंतर्गत कटहर कला पंचायत की मुखिया कलावती देवी के ससुर 80 वर्षीय बिरझन राम का निधन हो गया। निधन की खबर स क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं आस पास के लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। मुखिया के पति राजेंद्र राम ने बताया कि उनके पिता बिरझन का निधन शनिवार रात लगभग दस बजे अचानक हो गया। उन्होंने बताया कि पिता जी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। अचानक उन्होंने सीने में हल्का दर्द होने की बात कही। उनके निधन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, बबलू ठाकुर, रविरंजन यादव, सगमा मुखिया तेज लाल राम, घघरी मुखिया पति अशोक राम, बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.