मुखिया के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर। मधुबनी पंचायत के मुखिया पुत्र पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शिवशंकर रजक का पुत्र आनंद राज है। घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे की है। बताया गया है कि आनंद शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान पीएनटी चौक पर बदमाशों ने घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल आनंद राज का इलाज एसकेएमसीएच के आईसीयू में चल रहा है। घायल के पिता शिवशंकर रजक ने मिठनपुरा थाने में शिकायत कर दो नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस को दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.