लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा। लोहरदगा जिला किस्को प्रखंड के देवदरिया पंचायत के मुखिया कामिल टोपनो की पहल पर नाबालिग बच्ची का विवाह रुक गया। जानकारी के मुताबिक खड़िया गांव की 15 वर्षीया बच्ची जो इस बार मैट्रिक की परीक्षा लिखी है, का विवाह पड़ोस के लातेहार जिला में होना तय हो गया था। इस बात की जानकारी जब मुखिया कामिल टोपनो को हुआ तो, उन्होंने सोमवार को दोनों पक्षों को पंचायत भवन में बुलाया, समझाया की नए कानून के मुताबिक अगर आप नाबालिग बच्ची का विवाह करते हैं, तो कानूनी लफड़ा में फंस सकते हैं। 21 साल से पहले विवाह करना गैर कानूनी है। इस पर लड़की के पिता और परिवार तैयार हो गए, जबकि लड़के वाले भय से इस बैठक में शामिल ही नहीं हुए। लड़की के पिता ने बताया की बात सही है। अब गांव की कोई भी बेटी व्यस्क हुए बगैर नहीं ब्याही जाएगी। इसकी जानकारी मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.