रामगढ़, मार्च 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के हुप्पू पंचायत सचिवालय में शनिवार को मुखिया प्यारेलाल महतो की अध्यक्षता में बैठक कर दो पक्षों में महिनों से चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। यह विवाद केनके निवासी रमन रविदास व रामचंद्र रविदास के बीच चला आ रहा था। दोनों पक्षों ने गोला थाना में मामला दर्ज कराया है। बैठक दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातों को विस्तार से रखा और हालिया विवाद से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद ग्रामीणों के समक्ष दोनों पक्षों ने आपसी समझौते की इच्छा जताई। इसके बाद मुखिया ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान की ओर प्रेरित किया। मुखिया ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से थाना में मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया है। इसलिए अंतिम समझौता न्यायालय के माध्यम से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.