मुखिया के अध्यक्षता में आयोजित हुई जल शक्ति अभियान के तहत पानी की बर्बादी को रोकने के लिए शपथ ग्रहण समारोह
घाटशिला, मार्च 17 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत भवन में मुखिया राम मुर्मू के अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के तहत पानी की बर्बादी को रोकने के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रमुख पांच बिंदु जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन, पारंपरिक और अन्य जल निकायों के नवीनीकरण, बोरवेल संरचनाओं का पुनर्भरण एंव पुनः उपयोग व गहन पौधरोपण पर मंथन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य 'जल जीवन मिशन' के तहत पानी के सामुदायिक प्रबंधन को मजबूत करना और हर घर जल की निरंतरता सुनिश्चित करना है। बताया गया की आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर पानी की गुणवत्ता की जांच, जल सेवा आकलन, और पानी के सदुपयोग के प्रति जागरूकता रैलियां निकाली जाएगी। यह अभियान "गांव का उत्सव, देश का महोत्सव" की थीम के तहत जल संरक्षण को एक 'जन आंदोलन' बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.