सीवान, दिसम्बर 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अपराध का बढ़ता ग्राफ व जनप्रतिनिधियों को सता रही सुरक्षा की चिंता, पर चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। जिले में पिछले तीन माह में दो मुखियाओं की हत्या ने त्रि-स्तरीय जनप्रतिनिधियों को टेंशन में ला दिया है। मुखिया समेत त्रि-स्तरीय जनप्रतिनिधि अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। बहरहाल, जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पतियांव पंचायत के मुखिया रांधा साह व बड़हरिया प्रखंड के रसुलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय मांझी की हत्या से मुखिया समुदाय का गुस्सा फूट पड़ रहा है। हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी व अपनी सुरक्षा को लेकर जिला मुखिया महासंघ के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाल आंबेडकर स्मृति पार्क में शुक्रवार को धरना दिया गया। साथ ही डीएम-एसपी को ज्ञापन भी दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.