सीतामढ़ी, अप्रैल 29 -- सीतामढ़ी। जिले के चर्चित मुखिया मुन्ना मिश्रा की हत्या में लंबे समय बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 10-15 बदमाशों के साथ मिलकर मुखिया को गोलियों से भुनने वाला शातिर व 25 हजार का इनामी बदमाश आकाश साह उर्फ संतोष साह को पुलिस ने दबोच लिया है। हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने आकाश पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। मुखिया हत्याकांड के बाद से आकाश लगातार फरार चल रहा था। आकाश साह उर्फ संतोष साह बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा चौधरी टोला का निवासी है। उसके विरूद्ध इससे पूर्व बथनाहा, बेला व रुन्नीसैदपुर में हत्या समेत तीन गंभीर कांडों में मामला दर्ज है। मुखिया की हत्या के बाद लगातार फरार रहने के दौरान बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से इसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसकी जानकारी सदर अनुमंडल स्थित कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.