गिरडीह, अप्रैल 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो सदीक अंसारी के विरोध के बाद वन भूमि पर फर्जी तरीके से भू-माफियाओं के नाम की गई जमाबंदी रद्द कर दी गई है। बेंगाबाद अंचल अधिकारी अमीर हमजा ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल को जमाबंदी रद्द कर दी। सीओ द्वारा की गई कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप है। बतला दें कि बेंगाबाद अंचल क्षेत्र के मधवाडीह पंचायत के चमगड्ढा और जामबाद मौजा में खाता नंबर 20 के अंतर्गत अलग-अलग प्लॉट में लगभग 18 एकड़ वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की नियत से भू-माफियाओं द्वारा फर्जी पेपर तैयार कराया गया था। यह भी पढ़ें- 'डिजिटल की' का दुरुपयोग कर महिला के नाम दर्ज करा दी जमीन अंचल कर्मियों से सांठ गांठ कर उक्त जमीन की फर्जी तरीके से जमाबंदी भी भू-माफियाओं के नाम खोल दी गई थी। इस बात की जानक...