मुखिया की पहल से मिली राहत, नाली निर्माण कर रोका गया गंदे पानी का बहाव
बोकारो, जून 26 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड की बुंडू पंचायत अंतर्गत बाजार टांड स्थित बाटा मोड़ के पास पिछले दो दिनों से नाली का पानी सड़क पर बहने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलते ही पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थल का निरीक्षण किया और स्वच्छ भारत मिशन के तहत त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाई। जानकारी के अनुसार नाली का पानी ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर गंदे पानी का जमाव हो गया था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि नाली का पानी बाजार टांड के कई घरों के सामने से होते हुए गागी हाट तक पहुंच गया था। इसके कारण बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों को दो दिनों तक काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.