मुखिया की पहल पर 12 घंटे में लगा ट्रांसफार्मर
बोकारो, मई 22 -- पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति के पहल पर महज 12 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। विद्युत आपूर्ति के बहाल हो जाने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली और मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया। बीते 21 मई को पेटरवार न्यू बस पड़ाव रोड स्थित रथ मोड के पास लगे विधुत ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण प्रचंड गर्मी के बीच गुरुवार की सुबह लगभग 11:00 बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसकी सूचना उपभोक्ताओं ने बुंडू मुखिया को दी। सूचना मिलते ही मुखिया ने 12 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करवा दी। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया विभाग, एक साल से लीकेज पाइप हुआ दुरुस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.