घाटशिला, अप्रैल 14 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव में 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर जलने पर विगत दिनों से गांव में अंधेरा पसरा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकि सुचना मुखिया राम मुर्मू को दिया था। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी इसके बारे में अवगत कराया था। मंगलवार को गांव में नया 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इस अवसर पर मुखिया के द्वारा ट्रांसफॉर्मर को फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मौके पर नंन्द लाल पातर, हाथी पातर,सुकरा पातर, सुनील पातर, रमेश मुर्मु, प्रेम चांद पातर, छोटो कृष्ण पातर, बारसा टुडु,करगा टुडु,सूशील पातर, सुभ पातर, विष्णु पातर आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.