मुखिया की पहल: मालबांधी में बुझेगी 30 परिवारों की प्यास, सोलर जल मीनार से दूर होगा जल संकट
घाटशिला, अप्रैल 27 -- बहरागोड़ा। भीषण गर्मी के सितम और बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते मालबांधी गांव के सीट टोला में ग्रामीणों के लिए मुखिया विजय मुंडा मसीहा बनकर सामने आए हैं। डोमजुड़ी पंचायत के इस टोले में पेयजल की विकराल समस्या को देखते हुए मुखिया ने संवेदनशीलता दिखाते हुए निजी राशि से सोलर जल मीनार का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। अब तक यहां के लगभग 30 परिवार अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूसरे गांवों और दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर थे। इस सोलर प्रोजेक्ट के शुरू होने से ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। स्थानीय निवासियों ने मुखिया का आभार जताते हुए कहा कि यह केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि इस भीषण तपिश में गरीबों के लिए जीवनदान है। यह भी पढ़ें- प्रखंड में नल-जल योजना फ्लाप, हाथी के दांत साबित हुई जल जीवन मिशन योजना
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.