गढ़वा, अप्रैल 18 -- रमना। मड़वानिया पंचायत की मुखिया स्वीटी वर्मा की दादी बसिया कुंवर का शनिवार अलसुबह निधन हो गया है। वह 85 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार सुखड़ा नदी स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र रमेश कुमार ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और रिश्तेदारों के अलावे क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। बसिया कुंवर के निधन पर विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, जिप अध्यक्ष शांति देवी, प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, कुमार गौरव, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अजीत सोनी, कन्हाई गुप्ता, बीरांची पासवान, दिलीप कुमार ठाकुर, शंकर प्रसाद, अशर्फीलाल और बालाजी प्रसाद सहित कई लोगों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.