धनबाद, मार्च 9 -- धनबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल 1 एवं 2 द्वारा जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। विभाग की ओर से 22 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम की जानकारी लोगों को दी गई। साथ ही नीर नारी शक्ति के संकल्प के तहत पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में सफल नेतृत्व प्रदान करने वाली मुखियाओं एवं जल सहियाओं को शॉल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नमामि गंगे के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजू कुमार, सहायक अभियंता कुमार समरेंद्र मल्लिक, पवन कुमार गुप्ता, सोनाक्षी कुमारी, साहेला परवीन सहित विभिन्न पंचायतों की मुखिया एवं जल सहिया उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.