मुखिया अनुपम कुमार पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा, जून 21 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा के पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम कुमार पर हुए जानलेवा हमले और फायरिंग की घटना का गोड्डा पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एसआइटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल शातिर अपराधी अंकित यादव, नयन यादव एवं अमरकांत गिरी उर्फ कारु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से अवैध हथियार, गोली, बोलेरो वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। बताया गया कि 18 जून को अपराधियों ने पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम कुमार के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की थी। घटना के बाद मुखिया अनुपम कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 75/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर पुलिस उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.