मुखानी संगम विहार फेज-2 से बाइक चोरी
हल्द्वानी, जून 26 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। मुखानी के संगम विहार फेज-2 छड़ैल में एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।छोटी हल्द्वानी कालाढूंगी के रहने वाले मोहम्मद रियाज ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बाइक अपने चाचा शरीफ अहमद को चलाने के लिए दी थी। बीते 21 जून की रात करीब 9 बजे बाइक को संगम विहार फेज-2, रोले की पुलिया (छड़ैल) स्थित दुकान के बाहर खड़ा किया गया था। अगले दिन सुबह जब देखा तो बाइक गायब थी। थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- मुखानी संगम विहार फेज-2 से बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.